ताजासमाचार

अवैध होर्डिंग में नपा अधिकारी टेकचंद का खेल, नपा को हो रहा आर्थिक नुकसान, राजस्व शाखा से हटाने की मांग, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal January 17, 2025, 11:23 am Prasasanik

नीमच नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर विवादों में रहे नगर पालिका के राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर इन दिनों अवैध होर्डिंग्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली के चलते नगर पालिका को आर्थिक नुकसान हो रहा है और शहर में अवैध होर्डिंग का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। जिसकी शिकायत भी शिकायतकर्ता ने कलेक्टर और मुख्यमंत्री तक करते हुए नगर पालिका को आर्थिक नुकसान देकर शहर के अवैध होर्डिंग में मिलीभगत करने के आरोप नपा के राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर पर लगाए और उन्हें शाखा से हटाने की मांग की गई।  

दरअसल शहर के

विज्ञापन
Advertisement
मुख्य चौराहे व मुख्य मार्ग पर व्यावसायिक उपयोग और अपने व्यक्तिगत प्रचार के लिए अवैध होर्डिंग का लगातार बोलबाला दिखाई दे रहा है। जिससे राहगीरों की जान के साथ भी हादसों का डर बना रहता है। शहर में यह होर्डिंग मनचाही जगह बिना किसी मापदंड के और बिना नगर पालिका की अनुमति के टांग दिए गए हैं। जिम्मेदार सिर्फ दिखावे के लिए इक्का दुक्का कार्रवाई करते हैं। और बाकी अवैध होर्डिंग को नपा अधिकारियों का संरक्षण मिलता रहता है।

कमल चौक, विजय टाकिज चौराहा बना अवैध होर्डिंग का हब

वैसे तो शहर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहे पर हर

विज्ञापन
Advertisement
जगह अवैध होर्डिंग टांग दिए गए हैं लेकिन खास कर के कमल चौक और विजय टॉकीज चौराहे पर व्यावसायिक उपयोग के लिए हजारों रुपए लेकर बिना मापदंड के बिना नगर पालिका की अनुमति के अवैध होर्डिंग टांक दिए गए हैं और नपा कर्मचारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई तो दूर है नोटिस तक जारी करना उचित नहीं समझा, मानो इन सब में कर्मचारियों की मिलीभगत हो।

सीएमओ के निर्देश, नपा अधिकारियों ने बनाया मजाक

नीमच नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ ने मीडिया को बातचीत के दौरान दो टूक शब्दों में कहां है कि अवैध होर्डिग को लेकर

विज्ञापन
Advertisement
सख्त कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए हैं। वहीं बिना अनुमति जो अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। लेकिन सीएमओ के निर्देश सिर्फ दिखावा बनकर रह गए हैं। नपा के राजस्व अधिकारी का इस पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा।

Related Post