ताजासमाचार

Big News - डिकेन, कंजार्डा और जाट चौकी प्रभारी बदले, एसपी ने जारी किया आदेश, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal October 21, 2024, 9:55 pm Prasasanik

नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने जिले के मनासा और रतनगढ़ थाना क्षेत्र के तीन चौकी प्रभारी में फेर बदल किया। जिसमें डिकेन कंजार्डा और जाट शामिल है। देर शाम जानकारी मिली की नीमच सिटी थाने पर पदस्थ मंगल सिंह राठौड़ को डिकेन चौकी प्रभारी बनाया गया। तो डिकेन चौकी प्रभारी विपिन मसीह को सिटी थाने पर पदस्थ किया गया। जाट चौकी प्रभारी कैंट थाने पर पदस्थ शिशुपाल सिंह गौड़ को बनाया गया। कंजार्डा चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी को बनाया गया तो वहीं कंजार्डा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिसोदिया को केंद्र थाने पर पदस्थ किया गया है। 

Related Post