ताजासमाचार

21 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, मौके पर मिला सुसाइड नोट, सरवानिया महाराज पुलिस मौके पर, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal October 15, 2024, 3:53 pm Prasasanik

नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरवानिया नगर के वार्ड क्रमांक 3 में एक 21 वर्षीय महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सरवानिया पुलिस टीम भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और फिलहाल शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा हैं। 

सरवानिया महाराज चौकी प्रभारी असलम पठान से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम अवंतिका पति रवि पाल उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है। महिला अपने पिता भंवरलाल पाल के घर पर थी इसी दौरान आज महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसको पुलिस ने जप्त किया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द सुसाइड नोट का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Advertisement

Related Post