ताजासमाचार

Big News - नवागत कलेक्टर के आदेश पर पेट्रोल पंप सील, पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने का मामला, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 21, 2024, 6:19 pm Prasasanik

नीमच शहर के नजदीकी भाटखेड़ा स्थित सावनवाला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने का मामला सामने आया हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब 20-25 लोगों की बाइक पेट्रोल भरवाने के बाद अचानक बंद हो गई, चालू होने में दिक्क़त करने लगी तो भाटखेड़ा में बाइक मेकेनिक के यहाँ भीड़ जमा हो गई। मेकेनिक ने जब सभी बाइक चालकों को बाइक बंद होने का कारण बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मेकेनिक ने बताया कि बाइक चेलगी कैसे उनकी बाइक में पेट्रोल की जगह पानी भरा हैं। इतना सुनने के बाद फिर क्या था, एक-एककर करीब

विज्ञापन
Advertisement
25 बाइक चालक भाटखेड़ा स्थित सावनवाला पेट्रोल पंप पर पहुँच गए। पेट्रोल पंप संचालक से शिकवा-शिकायत करने लगे, लेकिन पेट्रोल पंप संचालक ने एक न सुनी, मजबूर होकर पीड़ित बाइक चालकों ने पुलिस का सहारा लिया। मौके पर 100 हंड्रेड पहुंची।

डायल 100 पुलिस शिकायतकर्ता व पेट्रोल पंप संचालक को अपने साथ थाने ले गई। इस पूरे मामले की जानकारी नीमच शहर के 2 जागरूक पत्रकारों को लगी। मौके से तमाम विजुअल बनाए, पीड़ितों की बाइट ली। इसके बाद इस गंभीर मामले से नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को अवगत कराया. कलेक्टर चंद्रा ने मामले की गंभीरता देखते हुए, तुरंत संबंधित

विज्ञापन
Advertisement
अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। मौके पर जांच करने पहुंचे खाद्य आपूर्ति विभाग को जांच में शिकायत सही पाई गई, इसके बाद सावनवाला पेट्रोल पंप को बुधवार शाम करीब 5 बजे सील कर दिया।

इधर पेट्रोल पंप संचालक की माने तो यह सब बारिश की वजह से हुआ। बारिश का पानी पेट्रोल टेंक में चला गया, वहीं देखने में यह भी आया कि पेट्रोल पंप पर बारिश के पानी ससे बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। पीड़ितों ने नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं

Related Post