ताजासमाचार

सेमली ग्राम पंचायत में सरपंच के भ्रष्टाचार की दुबारा खुली पोल, पानी में बहा नाला निर्माण, उपयंत्री साहब की लापरवाही, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal July 29, 2024, 12:09 pm Prasasanik

नीमच जनपद के अंतर्गत आने वाले सेमली चंद्रावत गांव में सरपंच के भ्रष्टाचार की लगातार बारिश में पोल खुल रही है। लाखों की लागत से से नाला निर्माण किया गया। वह दूसरी बार बारिश के पानी में बहता हुआ दिखाई दिया और घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल गई। जैसे ही घटिया निर्माण की पोल खुलती है तो आनन फानन में सरपंच द्वारा पिछली बार की तरह इस बार भी दोबारा निर्माण कार्य करवाते हुए लीपा पोती करने का कार्य किया जा रहा है

दरअसल मनरेगा में 15 वित से 3 लाख की लागत से नाला निर्माण किया गया।

विज्ञापन
Advertisement
अभी कुछ दिन पहले ही पहली बारिश ने घटिया निर्माण की पोल खोली। इसके बाद सरपंच से लगाकर सचिव और उपयंत्री भ्रष्टाचार पर पर्दा डालते दिखाई दिए और दोबारा नाला निर्माण करवाया गया। इसी नाले की एक साइड की और विगत 27 जुलाई को हुई बारिश ने दोबारा पोल खोल कर रख दी। और नाला बारिश के पानी में बहता हुआ दिखाई दिया।

उपयंत्री की बड़ी लापरवाही

ग्राम पंचायत सेमली चंद्रावत में हो रहे निर्माणकार्य को लेकर इंजीनियर की अहम भूमिका होती है ताकि गुणवत्ता को लेकर जांच हो। और शासन के पैसों का सही उपयोग हो लेकिन इस ग्राम

विज्ञापन
Advertisement
पंचायत में इंजीनियर साहब तो ऐसा लग रहा है कि सरपंच के भ्रष्टाचार में सहयोगी बने हुए हैं। घटिया नाला निर्माण होते समय उसकी गुणवत्ता को आखिर क्यों नहीं जांचा जा रहा है। जिसके चलते लगातार बारिश में नाला बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

क्या होगी निर्माण कार्यो की जांच

खैर देखना है कि नीमच जनपद की सेमली चंद्रावत ग्राम पंचायत में सरपंच के घटिया निर्माण कार्यों की बारिश ने पोल खोलकर रख दी, एक बार नहीं बल्कि दोबारा निर्माण कार्य पानी में बहता हुआ दिखाई दिया। ऐसे में क्या अब जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ पूरे मामले

विज्ञापन
Advertisement
को संज्ञान मे लेंगे और सेमली चंद्रावत ग्राम पंचायत में हुए नाले से लगाकर सीसी और सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। या फिर ऐसे ही अधिकारियों जिम्मेदारों पर मेहरबान दिखाई देंगे।

Related Post