ताजासमाचार

कलेक्टर श्री जैन ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

Pradesh Halchal May 24, 2024, 3:24 pm Prasasanik

नीमच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने शुक्रवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत नीमच में स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री जैन ने स्‍ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता रखने के निर्देश दिए। उन्‍होने कहा, कि बगैर परिचय पत्र के किसी को भी मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए।

कलेक्‍टर श्री जैन ने मतगणना कक्ष, स्‍ट्रांग रूम कक्ष के बाहर स्‍ट्रांग रूम की स्‍क्रीन पर निगरानी के लिए अभ्‍यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं के लिए स्‍थापित किए

विज्ञापन
Advertisement
गए निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया तथा गर्मी को देखते हुए अभ्‍यर्थियों के लिए स्‍थापित निगरानी कक्ष में पेयजल, कुलर पंखे की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए।

Related Post