ताजासमाचार

कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर 3 मई को नीमच विधानसभा में जनसंपर्क करेंगे

Pradesh Halchal May 2, 2024, 12:49 pm Politics

मंदसौर/नीमच। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक  दिलीप सिंह जी गुर्जर 3 मई को नीमच विधानसभा में सघन जनसंपर्क करेगे। कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर नीमच विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो के साथ ही नीमच शहर मे भी जनसंपर्क कर जन आर्शिवाद प्राप्त करेगे। इस दौरान उनके साथ नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व विधायक श्री सम्पत स्वरूप जाजू सहित वरिष्ठ नेतागण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष उनके साथ रहेगे।

यह जानकारी देते हुये लोकसभा मिडीया प्रभारी एवं प्रवक्ता  सुरेश भाटी, नीमच जिला कांग्रेस प्रवक्ता  भगत वर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर 3 मई को सुबह 9

विज्ञापन
Advertisement
बजे केलुखेडा, 9.30 बजे बामनिया, 10 बजे माल्या, 10.30 बजे पिपलिया व्यास, 11 बजे पलसोडा, 11.30 बजे विशनिया, दोपहर 12 बजे बोरदिया कला, 12.30 बजे मुंडला, 1 बजे छायन, 1.30 बजे सिरखेडा, 2 बजे ढाबा, 2.30 बजे लसुडी तंवर, 3 बजे जवासा, सायं 3.30 बजे बोरखेडी पानडी, 4 बजे पिपलोन, 4.30 बजे रेवली देवली, 5 बजे नीमच सीटी, 6 बजे इंदा नगर, 7 बजे ग्वाल टोली क्षेत्र में संघन जनसंपर्क करेगे।

अतः नीमच विधानसभा के समस्त कांग्रेसजनो एवं आम नागरिको से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री गुर्जर के दौरा कार्यक्रम में भागीदारी करते हुये क्षेत्र

विज्ञापन
Advertisement
में आगमन पर उनका आत्मीय भाव से स्वागत करे।

Related Post