ताजासमाचार

कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर 28 को नीमच विधानसभा में करेंगे जनसंपर्क

Pradesh Halchal April 27, 2024, 5:50 pm Prasasanik

मंदसौर/नीमच। लोकसभा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुरेश भाटी, नीमच जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिलीपसिंह   गुर्जर 28 अप्रैल रविवार को नीमच विधानसभा में जनसंपर्क करेगे। इस दौरान उनके साथ नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चैरसिया, सहित ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गण मोर्चा, विभागों एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण सहित वरिष्ठ नेता साथ रहेगे।

श्री गुर्जर निर्धारित समय अनुसार 28 अप्रैल रविवार को सुबह 9 जयसिंहपुरा, 9.30 बजे धनोरिया कला, 10 बजे दुदरसी, 11 बजे दारू, 11.30 बजे खेरमालिया, दोपहर 12 बजे बामनबडी, 12.30 बजे बिसलवास कला, 1 बजे बिसलवास खुर्द, 2 बजे

विज्ञापन
Advertisement
घसुंडी बामनी, 2.30 बजे डुंगलावदा, 3 बजे कनावटी, सायं 3.30 बजे भरभडिया, 4 बजे नेवड, 4.30 बजे सेमली चंद्रावत, 5 बजे मालाखेड़ा, 5.30 बजे बोरखेडी कला, 6 बजे जावी, 6.30 बजे चंदौली, 7 बजे थडौली, 7.30 बजे भादवा माता, रात्री 8 बजे सावन में जनसंपर्क करेगे।

अतः समस्त कांग्रेसजनों से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री गुर्जर के दौरा कार्यक्रम में भागीदारी कर अपने- अपने क्षेत्रों में श्री गुर्जर की आत्मीय भाव से अगवानी करे।

Related Post