ताजासमाचार

एसडीएमने मतदाता जागरूकता का न्योता देकर वाहनों पर लगाए मतदाता जागरूकता के स्टीकर, बघाना में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

Pradesh Halchal April 26, 2024, 4:44 pm Prasasanik

  मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की  जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शासकीय मूलचन्‍द्र चौधरी हाई स्कूल बघाना से मतदाता जागरूकता वाहन रैली विभिन्‍न स्‍वंयसेवी संस्‍थानों के सहयोग से आयोजित की गई। नगरपालिका नीमच , जिला पंचायत नीमच द्वारा आयोजित इस रैली के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे ने उपस्थित जनों को मतदान करने की शपथ दिलाई। मतदान के लिए मतदान केन्‍द्र पहुंचकर , मतदान करने के लिए उपस्थित जनों को न्योता पत्र वितरित किए। साथ ही वाहनों पर मतदाता जागरूकता

विज्ञापन
Advertisement
के स्टीकर भी चिपकाए ‘’ सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो ’’ के नारों के साथ यह रैली बघाना के मुख्‍य मार्ग से होकर निकली और मतदाताओं को  मतदान करने का संदेश  दिया।

इस वाहन रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही सामाजिक संस्था कृति , लायंस क्‍लब नीमच , संकल्‍प पर्यावरण मित्र संस्‍था नीमच जिला इंजीनियरिंग एसोसिएशन , गायत्री शक्तिपीठ नीमच , स्‍वच्‍छता एवं विकास अभियान नीमच न.पा.नीमच सहित विभिन्न  स्‍वंयसेवी सामाजिक संगठनों पदाधिकारियों और सदस्‍यों ने इस मतदाता जागरूकता रैली में शामिल होकर शतप्रतिशत मतदान का संकल्‍प लिया और लोगों को मतदान के‍

विज्ञापन
Advertisement
लिए प्रेरित किया।

Related Post