ताजासमाचार

नीमच जिले में 11 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Pradesh Halchal April 10, 2024, 4:08 pm Prasasanik

नीमच जिला मुख्यालयतथा तहसील मुख्यालय मनासा , जावद एवं  रामपुरा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण , नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी  नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई , 2024 शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।इस नेशनल लोक अदालत में नीमच , मनासा , जावद एंव  रामपुरा के न्‍यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य समस्त दाण्डिक , सिविल , विविध , मोटर दुर्घटना दावा , विद्युत अधिनियम , नगर पालिका , नगर पंचायतों , श्रम , बैक इत्यादि के प्रकरणों

विज्ञापन
Advertisement
का निराकरण  आपसी सुलह ओर समझौते द्वारा किया जायेगा ।      

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने पक्षकारों से आग्रह किया है कि उपरोक्‍त श्रेणी के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने हेतु अपने अभिभाषकों से सम्‍पर्क करें व सम्बन्धित कार्यालयों में सहमति प्रस्तुत करें ।   

Related Post