ताजासमाचार

निर्वाचन के दौरान सभी एआरओ समन्वय से कार्य कर एक ही तरह की प्रक्रिया अपनाएं, मंदसौर निर्वाचन संसदीय क्षेत्र की समन्वय बैठक संपन्न

Pradesh Halchal April 10, 2024, 4:06 pm Prasasanik

मंदसौर संसदीय क्षेत्र क्रमांक 23 के संबंध में समन्वय बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव , मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया , नीमच कलेक्टर दिनेश जैन , नीमच एसपी अंकित जायसवाल , सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम , नीमच गुरूप्रसाद और रतलाम अपर कलेक्टर , मंदसौर एडिशनल एसपी , रतलाम एडिशनल एसपी , सभी  एआरओ मौजूद थे।

बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र परमार ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र की निर्वाचन कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्‍होने जानकारी देते हुए बताया

विज्ञापन
Advertisement
कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जिसमें 18 लाख 92 हजार मतदाता ,  2 हजार 156 मतदान केंद्र पर 13 मई के दिन मतदान करेंगे। सुविधा पोर्टल के माध्यम से अनुमति प्रदान की जा रही है। एसएसटी , एफएसटी , वीवीटी , एमसीएमसी , मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। लगातार सभी दलों के द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है। पोस्टल बैलट के कार्य को बहुत सावधानी के साथ करें। होम वोटिंग का कार्य सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से करवाए। जो अधिकारी , कर्मचारी होम वोटिंग करवाते है , उसकी सील ,
विज्ञापन
Advertisement
पदनाम , हस्ताक्षर का रिकॉर्ड भी रखें। ऐसे कर्मचारी जो अन्य जिलों से हैं , उन्होंने अपना नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़वाया है , उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। इसके लिए कैंप भी आयोजित करें। व्यय लेखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों के खातों का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण आरओ स्तर पर होगा , जिसमें सभी विधानसभाओं के एईओ शामिल होंगे। लोक सभा क्षेत्र मुख्यालय के एईओ सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के एईओ के समन्वय करके कार्य करेंगे। अवैध शराब , तस्करी पकड़ने की कार्यवाहियां मिलकर करें। नाकों पर तैनात कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित करें।

विज्ञापन
Advertisement
आपराधिक लोगों पर लगातार कार्यवाही करें।

Related Post