ताजासमाचार

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, लोकसभा निर्वाचन 2024 तैयारियों के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न

Pradesh Halchal March 27, 2024, 7:06 pm Prasasanik

लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में बुधवार 27 मार्च 2024 को जिले के मीडिया एवं प्रेस प्रतिनिधियों की कार्यशाला एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मयूरी जोक    तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़ ने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन
Advertisement
उन्होंने कहा ,  कि मतदाता जागरूकता अभियान में प्रेस जगत सहयोग करें और लोकसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने हेतु प्रेरित करें।    

नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने इस कार्यशाला में आयोग के निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों की निगरानी विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण संदिग्ध पेड न्यूज मीडिया मॉनिटरिंग एवं प्रमाणन समिति का गठन समिति के कार्य विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण एवं विज्ञापन प्रकाशन के संबंध में ध्यान देने योग्य मुख्य बिंदु पेड

विज्ञापन
Advertisement
न्यूज की परिभाषा एवं पेड न्यूज की पहचान ,  पेड न्‍यूज रखने के मापदण्‍ड पेड न्‍यूज मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग फेक न्यूज फेक न्यूज पर की जाने वाली कार्यवाही ओपिनियन पोल एवं एग्जिट पोल के संबंध में आयोग के निर्देश ,  निर्वाचन के दौरान पालन करने संबंधी दिशा निर्देश ,  एनबीएसए व्‍दारा इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आयोग व्‍दारा समस्त मीडिया फोरम से स्‍वैच्‍छि‍क अनुपालन की अपेक्षा की गई है। स्‍व–विनियमन  ‘’ पेड न्‍यूज ’’  मामले पर अंकुश लगाने का सर्वोत्तम विकल्प है। कार्यशाला में प्रेस एवं
विज्ञापन
Advertisement
मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। 

Related Post