ताजासमाचार

कलेक्‍टर ने मनासा में उर्वरक डबल लाक केंद्र का किया निरीक्षण, यूरिया वितरण व्‍यवस्‍था का लिया जायजा

Pradesh Halchal November 23, 2023, 3:21 pm Prasasanik

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को मनासा में डबल लाक केंद्र का निरीक्षण कर उर्वरक यूरिया वितरण की व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। कलेक्‍टर श्री जैन ने मनासा में डबल लाक केंद्र एवं उर्वरक विक्रय केंद्र का निरीक्षण कर यूरिया की उपलब्‍धता का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि जिले में उर्वरक की कोई दिक्‍कत नहीं है। सभी सोसायटियों में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है। किसी भी सोसायटी में 10 मैट्रीक टन से कम स्‍टाक ना रहे। उर्वरक का स्‍टाक खत्‍म होने के पूर्व ही सोसायटी में उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जा रही है।

कलेक्‍टर जैन ने डबल लाक केंद्र

विज्ञापन
Advertisement
मनासा के स्‍टाक का अवलोकन किया और अब तक किसानों को वितरित किए गए यूरिया की मात्रा की जानकारी ली। निरीक्षण दौरान पर्याप्‍त मात्रा में यूरिया व अन्‍य उर्वरक का स्‍टाक पाया गया।

इस मौके पर तहसीलदार बी.एल.मकवाना एवं उप संचालक कृषि भगवानसिह अर्गल व अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे।  

Related Post