ताजासमाचार

एडीएम ने किया मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण

Pradesh Halchal November 20, 2023, 3:49 pm Prasasanik

अपर कलेक्‍टर नेहा मीना ने सोमवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत होने वाली मतगणना के लिए स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम ने सीसीटीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम परिसर   की जा रही निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था कार्य का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर तहसीलदार  संजय मालवीय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post