ताजासमाचार

दिव्‍यांग एवं वरिष्‍ठ मतदाताओं द्वारा घर-घर मतदान का प्रेक्षक जावले ने लिया जायजा

Pradesh Halchal November 6, 2023, 3:54 pm Prasasanik

नीमच जिले में विधानसभा निर्वाचन-2 023 के तहत दिव्‍यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठ मतदाताओं को घर-घर मतदान की सुविधा उपलब्‍ध करवाई गई है। सोमवार को जिले में निर्धारित रूट अनुसार मतदान दलों के कर्मचारियों ने वरिष्‍ठ एवं दिव्‍यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया सम्‍पन्‍न करवाई।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा   विधानसभा निर्वाचन- 2023 के   लिए नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर किशन नारायण राव जावले ने सोमवार को जीरन , कुचडोद , सगराना , भरभडिया सहित विभिन्‍न स्‍थानों का भ्रमण कर , दिव्‍यांग एवं वरिष्‍ठ मतदाताओं द्वारा घर पर मतदान करने की प्रकिया का जायजा लिया , ओर

विज्ञापन
Advertisement
मतदान दलों के कर्मचारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी आर.एन.व्‍यास , आरओ डॉ.ममता खेडे व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post