भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर किशन नारायण राव जावले ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर नीमच में विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत स्थापित जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर , शिकायतों के निराकरण का जायजा लिया। उन्होने शिकायत पंजी , नस्तियों का अवलोकन भी किया और आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह , डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना भी उपस्थित थी। प्रेक्षक ने सी-विजील एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों , निराकृत शिकायतों की जानकारी भी ली।