ताजासमाचार

विधानसभा निर्वाचन तहत मशाल रैली निकाली, युवाओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई  

Pradesh Halchal November 5, 2023, 7:07 pm Prasasanik

कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा के मार्गदर्शन से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओ में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए मशाल रैली का आयोजित की गई। खेल और युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के द्वारा शा.बा.उ. मा.विद्यालय क्र. 2 नीमच पर युवाओं के द्वारा मशाल रैली आयोजित कर युवाओं को मतदान करने के लिये जागरूक किया।

यह रैली क्र. 2 स्कूल से फ्रूट मार्केट होते हुए कमल चोक और गायत्री मन्दिर रोड़ होते हुए वापिस क्र. 2 स्कूल पर समाप्त हुई। इस दौरान स्कूल के प्रभारी प्राचार्या राधेश्याम धाकड़ ने उपस्थित युवाओ को मतदान का महत्व

विज्ञापन
Advertisement
बताया और मतदान के लिए शपथ दिलाई।

Related Post