जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा , जावद एंव रामपुरा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण , नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2023 की अंतिम एंव चौथी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 दिसम्बर 2023 शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान , जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
उक्त नेशनल लोक अदालत में नीमच , मनासा , जावद , रामपुरा के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य सभी दाण्डिक , सिविल , विविध , मोटर दुर्घटना दावा , विद्युत अधिनियम , नगर पालिका , नगर पंचायतों , श्रम , बैंक , इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जायेगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विजय कुमार सोनकर ने पक्षकारों से आग्रह किया है , कि उपरोक्त श्रेणी के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए अपने अभिभाषकों से सम्पर्क करें एवं संबंधित कार्यालयों में सहमति प्रस्तुत करें।