ताजासमाचार

भूख से आज़ादी, खौफ से आज़ादी नारें के साथ एसडीपीआई प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Pradesh Halchal October 31, 2023, 8:10 pm Politics

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन आज सोमवार को नीमच जिले की दो विधानसभा सीटों से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मनासा विधानसभा क्षेत्र-228 से जा़किर हुसैन और विधानसभा क्षेत्र नीमच-229 से एसडीपीआई उम्मीदवार इमरान हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर एसडीपीआई के जिला उपाध्यक्ष राकेश मेणा ने मीडिया से कहा कि एसडीपीआई ने मध्य प्रदेश में अपने 6 उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से दो उम्मीदवार नीमच जिले की मनासा और

विज्ञापन
Advertisement
नीमच विधानसभा सीटों पर खडे़ किए हैं। जिन्होंने आज अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। एसडीपीआई लोकतंत्र के जिन उसूलों और मुद्दों पर काम कर रही है, हमें उम्मीद है कि जनता वोट देने में एसडीपीआई को प्राथमिकता देगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में एसडीपीआई कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शमशाद अली, पूर्व जिला अध्यक्ष कयामुद्दीन शेख, जिला महासचिव जाफर शाह (एसडीपीआई पार्षद रामपुरा), पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद खान, जिला सचिव मज़हर अली, नीमच नगर अध्यक्ष हाफ़िज़ रियाज़ राजा, रामपुरा नगर अध्यक्ष साजिद बाबर और रामपुरा नगर उपाध्यक्ष सईद अत्तारी विशेष तौर पर

विज्ञापन
Advertisement
उपस्थित रहे।

Related Post