भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक बालकृष्णा.एस.ने रविवार को मीडिया सेन्टर एवं एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया और टीव्ही चैनल निगरानी दल के कर्मचारियों को निर्देश दिए , कि वे टीव्ही पर प्रसारित प्रत्येक खबर , विज्ञापन पर कडी निगरानी रखें और यदि कोई खबर रिपोर्ट , विशलेषण या विज्ञापन प्रसारित होता है , तो उसकी जानकारी विवरण दर्ज कर , नोडल अधिकारी को अवगत कराएं। प्रेक्षक बालकृष्णा.एस.ने मीडिया सेन्टर , पेड न्यूज निगरानी व एमसीएमसी कक्ष में पदस्थ अमले को निर्देशित किया , कि वे निर्धारित समय पर प्रतिदिन उपस्थित होकर , अपना कार्य तत्परतापूर्वक सम्पादित करें। उन्होने कहा , कि न्यूज चैनल मॉनिटरिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की चूक ना हो , सभी प्रसारित खबरों की सतत निगरानी करें। प्रेक्षक बालकृष्णा एस ने पेड न्यूज एंव विज्ञापन के दैनिक रिपोर्ट पत्रकों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन , पुलिस अधीक्षक अमितकुमार तोलानी , एडीएम नेहा मीना , सीईओ गुरूप्रसाद , उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाह , सहायक संचालक जनम्पर्क जगदीश मालवीय , भी उपस्थित थे।