ताजासमाचार

BIG NEWS : पुरानी रंजिश के चलते दुर्गा पंडाल में युवक की पिट - पिट कर हत्या, सरपंच सहित अन्‍य लोगों ने किया हमला, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

Pradesh Halchal October 22, 2023, 2:24 pm Crime

बहरोल थाना क्षेत्र के नीमोन में पुरानी रंजिश पर दुर्गा पंडाल के पास सरपंच सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपितों ने युवक को इतना पीटा कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित स्वजन ने बंडा बहरोल के साजी तिगड्डा पर शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

फिलहाल पुलिस ने शनिवार रात बंडा अस्पताल में दिए गए बयान के आधार पर सात आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मामला कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला कायम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार नीमोन निवासी

विज्ञापन
Advertisement
36 वर्षीय अरविंद लोधी शुक्रवार की रात गांव के खेरमाई मढ़िया के पास रखी दुर्गा प्रतिमा के पंडाल पर गया था, जहां उसका पुष्पेंद्र लोधी, अनिल लोधी, महेद्र लोधी और महाराज लोधी से विवाद हाे गया। जिसके बाद पुष्पेंद्र, अनिल, महेंद्र और महाराज के साथ भूलन लोधी, धमेंद्र लोधी और गांव का सरपंच गब्बर लोधी भी वहां आ गया और सब ने मिलकर अरविंद पर कतरना, लाठियों से मारपीट कर दी।

रात करीब 11 बजे अरविंद को गंभीर हालत में बंडा  अस्पताल  ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया। सागर जिला अस्पताल

विज्ञापन
Advertisement
में इलाज के दौरान करीब करीब दो बजे अरविंद की मौत हो गई। बंडा अस्पताल में भर्ती के दौरान पहुंची पुलिस ने अरविंद की रिपोर्ट लिखी। जिसमें उसने बताया कि आरोपित उसके घर के पास ही रहते हैं। पुरानी रंजिश के चलते उनसे विवाद चल रहा है।

पुलिस ने आरोपितों पर मामला कायम कर लिया है। शनिवार को बीएमसी में शव का पीएम कराने के बाद स्वजन उसे गांव लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को बंडा लेकर जाने लगे। पुलिस ने स्वजनों को साजी तिगड्डा में ही रोक दिया। जिसके बाद स्वजन शाम को

विज्ञापन
Advertisement
सड़क पर ही शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना के बाद एसडीओपी शिखा सोनी पहुंची और स्वजन को समझाइश दी। शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संजीव उईके मौके पर पहुंचे और स्वजनों को शात कराकर प्रदर्शन को बंद कराया।

Related Post