ताजासमाचार

प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा नेताओं से, कमलनाथ का आरोप, कहा - भाजपा ने मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बना दिया

Pradesh Halchal October 21, 2023, 1:09 pm Politics

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस ने 230 में से 229 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब चुनाव प्रचार भी तेज होते जा रहा है। इस बीच पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल में मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी से है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से है। मध्य प्रदेश की जनता ने

विज्ञापन
Advertisement
अब इस सूरत को बदलने का संकल्प लिया है।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि एक महीने बाद बनने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से घोषित योजनाओं के अलावा बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक 2 लाख 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता देगी। महिलाओं को महानगर की बसों में मुफ्त यात्रा के पास देगी। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर के अपने वचन के साथ सात अन्य वचन भी गिनाएं। 

 

1.  बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ

विज्ञापन
Advertisement
करेंगे, 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता देंगे।
2.  महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रूपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे।
3.आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे।
4.महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे।
5.आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे।
6.आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे।
7.बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करेंगे, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार
विज्ञापन
Advertisement
होने तक देंगे। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।  

Related Post