ताजासमाचार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा की बची हुई 94 सीटों पर भी नाम तय, दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में हुई चर्चा, 230 सीटों में से 136 उम्मीदवारों की हो चुकी घोषणा

Pradesh Halchal October 18, 2023, 1:37 pm Politics

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। नड्डा के अलावा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैश्वण, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे।

भाजपा मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 136 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सूत्रों

विज्ञापन
Advertisement
के मुताबिक, इस बैठक में कोर ग्रुप ने मध्यप्रदेश की बची हुई 94 विधानसभा सीटों पर चर्चा की। लगभग बची हुई सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें 71 विधायकों (66 भाजपा, सपा-बसपा के एक-एक, दो निर्दलीय विधायकों, भाजपा को समर्थन देने वाले सिंधिया समर्थक विधायक) की सीटों पर चर्चा हुई। इसके अलावा हारी हुई 23 सीटों पर चर्चा हुई। भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जल्द आ सकती है। भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची टिकट काटने और सीट बदलने वाली होगी। 

Related Post