ताजासमाचार

मनासा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु विशेष कैंप आयोजित

Pradesh Halchal October 14, 2023, 5:42 pm Prasasanik

आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी पालन हेतु अनुभाग मनासा में थाना मनासा , कुकड़ेश्वर एवं रामपुरा के आदतन अपराधियों को सीआरपीसी की धारा 110 के अंतर्गत शनिवार को 24 लोगों को पेश किया गया जिनका अंतिम बंध पत्र स्वीकार कर परि‍शांति बनाए रखने के  आदेश जारी किए गए।

थाना मनासा के कंजार्डा चौकी के सीआरपीसी की धारा 151 में शनिवार को चार लोगों को सक्षम जमानत प्रस्तुत न करने पर परि‍शांति बनाए रखने के लिए जेल अभिरक्षा में भेजा गया।यह जानकारी  एसडीएम मनासा श्री पवन बारिया ने दी।

Related Post