भागने की कोशिश में हाथ-पैर फ्रैक्चर
गुरुवार को पुलिस मुख्य आरोपी भरत सोनी को मौका मुआयना के लिए जीवन खेड़ी में ले गई। यहां लड़की के कपड़े और उसकी चप्पल पुलिस को मिली। पुलिस अपने काम में लगी थी, इसी दौरान आरोपी भरत सोनी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसके पैर और हाथ में चोट लगी। उसके एक पैर और एक हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है, शुक्रवार को उसका
ऑपरेशन किया जाएगा।
पुलिस ने बताया की आरोपी पर 376, पॉस्को में मामला दर्ज किया है। अब हिरासत से भागने के आरोप में 224 में भी मामला दर्ज होगा। आरोपी भरत पिता राजू सोनी उम्र 24 वर्ष का पहले का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला। उसके खिलाफ माधव नगर थाना और नानाखेड़ा थाने में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज है।