ताजासमाचार

BIG NEWS : MP में राहुल गांधी की पहली सभा, जन आक्रोश यात्रा को करेंगे संबोधित, हजारों लोगों की उमड़ेगी भीड़, सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे वरिष्ठ नेता

Pradesh Halchal September 30, 2023, 11:04 am Politics

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चुनावी साल में पहली बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे शनिवार सुबह 11 बजे शाजापुर के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां आएंगे।यहां विधायक जीतू पटवारी की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे करीब दो घंटे रहेंगे।दावा है कि सभा में 70 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। सभा के बाद राहुल गांधी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे।

डेढ़ लाख वर्ग फीट में लगाया टेंट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन की तैयारी शुक्रवार शाम तक पूरी हो चुकी है। यहां दो हेलीपैड और डोम लगाए गए

विज्ञापन
Advertisement
हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने बताया कि डेढ़ लाख वर्ग फीट में टेंट बनाया गया है। इस आम सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

कालापीपल विधानसभा से चुनाव प्रचार का शंखनाद

कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी का कहना कि आमसभा में आसपास की 10 विधानसभाओं से लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए आएंगे। शुक्रवार को शाजापुर पहुंचे कांग्रेस के मप्र प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी का आगमन ऐतिहासिक कदम होगा। यह जनता का जन आक्रोश है। यह जन आक्रोश है पीड़ित किसानों का, यह जन आक्रोश है बिकती

विज्ञापन
Advertisement
नौकरियों का। इसमें इस बार भाजपा सरकार बह जाएगी। इसके लिए राहुल गांधी यहां आ रहे हैं, जो मध्यप्रदेश में बदलाव लेकर आएंगे। वे भाजपा की दमनकारी नीतियों से जनता को राहत दिलाएंगे।

Related Post