म.प्र.शासन जनसंपर्क संचालनालय भोपाल व्दारा तैयार करवाये गये विकास रथ ‘’ विकास किया है , विकास करेंगे ’’ थीम पर जिले में गांवों , शहरों का भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का एलईडी के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहे है।
इसी क्रम में गुरूवार को 14 सितम्बर 2023 को विकास रथ व्दारा नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीकोटडी , पिपलोन , धनेरियाखुर्द , पिपलिया नाथावत , डसानी , रेवली-देवली एवं ग्राम चंपी का भ्रमण कर , एलईडी के माध्यम से शासन की विकास फिल्मों का प्रर्दशन कर , योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।
भ्रमण दौरान विकास रथ व्दारा म.प्र. तब और अब , मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण , लाडली बहना सेना , कृषि सिंचाई स्व सहायता समूह , मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना पर आधारित वीडियों फिल्में भी प्रदर्शित की गई साथ ही नीमच जिले के विकास पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
विधानसभा क्षेत्र जावद के सिंगोली के तहसील क्षेत्र के गांव रेतपुरा , केवलपुरा , लवा , मोकमपुरा , फत्याखेडी , कनकपुरा , पलासिया , गुलसरी , सलौदा , राजपुरा झंवर , नयापुराना , जुनापुराना , मेघपुरा चौहान , पिपरवां , शहनातलाई , माहुपुरा मोलकी , जेतपुरा , मेघपुरा , मोटियार्डा एवं टोकरा में गुरूवार को विकास रथ व्दारा भ्रमण कर म.प्र.शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का फिल्म प्रदर्शन कर , व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।