ताजासमाचार

इस गांव के स्कुल पहुंचे नीमच कलेक्टर, बच्चों को बांटी टॉफी और भोजन के लिए खुलवाया किचनशेड, कलेक्टर की सादगी देख बच्चों के खिले चेहरे, व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया

Pradesh Halchal September 14, 2023, 5:23 pm Prasasanik

कलेक्टर दिनेश जैन ने गुरुवार को ग्राम मालाखेड़ा में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर , वहां आयोजित टीएलएम गतिविधियों और एफएलएन मेले का अवलोकन किया। उन्होंने टीएलएम गतिविधियों के माध्यम से बच्चों द्वारा अध्यापन कार्य , बौद्धिक विकास भाषा एवं संख्‍यात्‍मक ज्ञान आदि की जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री जैन ने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर , उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा। उन्होंने बच्चों को टॉफी भी वितरित की।

कलेक्‍टर श्री जैन ने स्‍कूल परिसर में स्थित कूप की साफ-सफाई करवाकर , कुएं को ढकवाने के निर्देश भी ग्राम पंचायत को दिए। उन्‍होने विद्यालय की बाउंड्रीवाल दुरुस्त करवाने , शौचालय को ठीक करवाने

विज्ञापन
Advertisement
और नवीन भवन में आंगनवाडी केन्‍द्र संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने प्राथमिक शाला उपस्थित बच्‍चों के माता-पिता व अभिभावकों से चर्चा कर , उन्‍हे अपने बच्‍चों को प्रतिदिन स्‍कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्‍टर श्री जैन ने मालखेडा में माध्‍यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर , कक्षाओं का अवलोकन किया। विद्यालय में कक्षा 8वीं व 9वीं में 38 विद्यार्थी एवं चार शिक्षक पदस्‍थ पाये गये। कलेक्‍टर ने मीडिल स्‍कूल के समीप बने किचनशेड को चालू करवाकर , उसका उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होने विद्यार्थियों से चर्चा कर , शिक्षको की उपस्थिति और मध्‍यान्‍ह भोजन वितरण ,

विज्ञापन
Advertisement
  मध्‍यान्‍ह भोजन की गुणवता की जानकारी भी ली। इस मौके पर डीपीसी ,  किरण आंजना , एपीसी  नरेश जोशी , एफएलएन प्रभारी अर्पिता शर्मा , शिक्षकगण , छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। 

Related Post