ताजासमाचार

कलेक्टर दिनेश जैन का फेसबुक लाईव, मंगलवार को मतदाताओं से सीधासंवाद

Pradesh Halchal August 28, 2023, 6:16 pm Prasasanik

कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन मंगलवार 29 अगस्‍त 2023 मंगलवार को अपरान्‍ह 4 बजे से कलेक्‍टर कार्यालय नीमच के फेस बुक पेज https://m.facebook.com/dmneemuch पर लाईव होकर , जिले के मतदाताओं से सीधा संवाद करेगें।

फेस बुक लाईव के माध्‍यम से कलेक्‍टर जैन भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए किये जा रहे , प्रयासों के विषय में जानकारी देगें , तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संबंध में चर्चा करेगें। साथ ही जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 की निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी प्रश्‍नों के जवाब भी देगें। प्रश्‍न पूछने के लिए लाईव के दौरान कलेक्‍टर नीमच के फेस बुक पेज

विज्ञापन
Advertisement
https://m.facebook.com/dmneemuch के कमेंट बॉक्‍स में जाकर अपने प्रश्‍न लिख सकते है।

Related Post