ताजासमाचार

जिम्मेदारो की बंदी का खेल, यात्रियों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़, बड़ा हादसा टला, सड़क पर बस का पहिया टुटा, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal September 25, 2022, 8:33 am Prasasanik

नीमच जिले में परिवहन अधिकारी की लापरवाही के चलते बस में सफर करने वाले यात्रियों की जान के साथ खुलेआम बस मालिकों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। सिर्फ हादसे के बाद परिवहन अधिकारी का एक्शन मोड दिखाई देता है। फिर यह कार्यवाही ठंडे बस्ते में हो जाती है। और यह बस मालिक खुलेआम यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए सवारी बसों को ओवरलोडिंग वाहन बनाते हुए बेखौफ आवागमन कर रहे।

रविवार सुबह भी जय श्री गणेश की बस का कलेक्ट्रेट चौराहे के समीप बस का आगे का पहिया टूट गया। जिसके चलते बड़ा हादसा होते-होते टला। बस

विज्ञापन
Advertisement
के ऊपर की फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बस नहीं बल्कि ट्रक बना कर बैखोफ बस मालिकों द्वारा आवागमन किया जा रहा है और आरटीओ अधिकारी अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधे दिखाई दे रही है।

जबकि यातायात के नियमों का पालन करवाना परिवहन अधिकारी का मुख्य काम होता है ताकि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ ना हो और सुरक्षित सफर किया जा सके। नीमच में चर्चा है कि ऐसे बस मालिकों की बंदी के चलते परिवहन अधिकारी इन बसों पर कोई कार्रवाई नहीं करती।

खैर देखना यह होगा कि क्या यह बस मालिक ऐसे ही

विज्ञापन
Advertisement
सवारी बसों को ओवरलोडिंग वाहन बनाकर बेखौफ यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे या फिर परिवहन विभाग कुंभकर्णी नींद से जागते हुए ऐसी बसों पर सख्त कार्रवाई करेगा ताकि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ ना हो।

Related Post