ताजासमाचार

सीएम राइज स्कुल में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal September 11, 2022, 11:10 am Prasasanik

सीएम राइज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच कैंट में पर्यटन विभाग मध्यप्रदेश शासन के माध्यम से जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला नीमच एवं स्कूल शिक्षा विभाग जिला नीमच के द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के शासकीय तथा अशासकीय हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों की 110 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 3 विद्यार्थी शामिल रहे। 

प्रारंभ में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षा से टॉप 6 टीम मल्टीमीडिया क्विज के लिए चयनित हुई, मल्टीमीडिया क्विज के बाद टॉप 3 टीम विजेता

विज्ञापन
Advertisement
तथा अन्य टीम उपविजेता घोषित की गई। सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट तथा मेडल अपर कलेक्टर नेहा मीणा द्वारा प्रदान किए गए। सभी विजेता बच्चों को पर्यटन विभाग के द्वारा पर्यटन स्थल पर स्थित मोटल में निशुल्क आवास भोजन एवं परिवहन की सुविधा दी जावेगी। प्रतिभागी सभी समस्त 330 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related Post