ताजासमाचार

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से एमपी के एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने की भेंट, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विस्तार समेत कई अहम विषयों पर हुई चर्चा, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 18, 2022, 10:22 pm Politics

भारत सरकार में भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय से मध्य प्रदेश के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने गुरुवार को नई दिल्ली में भेंट की। मंत्री महेंद्रनाथ पांडे एवं सखलेचा के बीच मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के विस्तारीकरण समेत कई अहम प्रस्तावों पर सार्थक चर्चा हुई।

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय से बीएचईएल एंसिलरी, औद्योगिक क्षेत्र हबीबगंज की 32 एकड़ भूमि को मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित करने के लिए चर्चा की एवं पत्र भी प्रेषित किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ.

विज्ञापन
Advertisement
महेंद्र नाथ पांडेय ने सखलेचा के प्रस्तावों पर सकारात्मकता दिखाते हुए जल्द ही निराकरण हेतु आश्वस्त किया।

Related Post