ताजासमाचार

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी, 11 सालो से कांग्रेस नगर अध्यक्ष के पद पर थे कार्यरत, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 9, 2022, 5:14 pm Politics

नीमच जिले मे कांग्रेस की राजनीती में घमासान दिखाई दे रहा है। पार्टी में सालो से सक्रिय कार्यकर्त्ता पार्टी से किनारा करते दिखाई दे रहे है। एक के बाद एक इस्तीफा चर्चा का विषय बना हुआ है।  चर्चा है की अब कांग्रेस पार्टी ख़त्म होती दिखाई दे रही है। 

जीरन नगर में राजनितिक उलटफेर देखने को मिला। जंहा जिले में एकमात्र नगर परिषद में कांग्रेस अपनी लाज बचा पायी। जंहा कांग्रेस नगर परिषद में अपना कब्ज़ा बरक़रार रखने में सफल हुई, तो दूसरी तरफ पार्टी के नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पाटीदार बांसखेडिया ने अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता

विज्ञापन
Advertisement
से इस्तीफा दे दिया है। 

मुकेश बांसखेड़िया पिछले 11 सालो से कांग्रेस नगर अध्यक्ष थे। छात्र जीवन से अपना राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे और हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहे। लेकिन कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से असंतुष्ट होकर कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया और नगर अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ को दिया। जब उनसे पूछा गया कि किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनोगे तो  इस मुद्दे पर उन्होंने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने का

विज्ञापन
Advertisement
अपना मन जाहिर किया।

Related Post