ताजासमाचार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत डिकेन नगर में निकाली तिरंगा रैली, तिरंगा वितरण कर सभी नगरवासियो से अपील, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 4, 2022, 6:09 pm Prasasanik

देश मे आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद कर्मचारीयों द्वारा नगर मे जन जागरूकता रेली नगर के प्रमुख मार्गो से निकाल महोत्सव की शुरुआत की गई। इ‌स अवसर पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा।

उक्त अभियान के अंतर्गत सभी अपने अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और परिवार, समाज में देश भक्ति की भावना और वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ाने का संकल्प व तिरंगे को सम्मान से फहराने

विज्ञापन
Advertisement
और इसकी विशेषता और स्वतंत्रता दिलाने मे इसके महत्व पर प्रकाश डालकर लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व से जाग्रत किया जाएगा । 

जिसकी शुरुआत आज नगर मे हर घर तिरंगा रैली व तिरंगा वितरण कर की गई। श्री गुप्ता ने नागरिकों से अनुरोध किया हैं की वह आजादी के अमृत महोत्सव में बढ - चढ़ा कर भाग ले और अपने अपने घरों व प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराए राष्ट्र के प्रति एकजुटता का परिचय दे । कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत परिषद के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post