ताजासमाचार

अंदर खानों की चर्चा, भाजपा में भीतरघात की तैयारी, खरीद फरोख्त की चर्चा जोरो पर, पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका, पढिए सरवानिया महाराज नगर के चौराहे की चर्चा, नेताजी का खेल ....

Pradesh Halchal July 26, 2022, 10:07 am Politics

नीमच जिले की जावद विधानसभा के सरवानिया महाराज नगर परिषद में कहने को तो भाजपा की बहुमत के साथ परिषद बन गई लेकिन अंदर खानों की चर्चा है कि भाजपा के ही 2 गुट दिखाई दे रहे हैं। जिसमें एक गुट विधायक व मंत्री के खिलाफ पुरी लाभी तैयार कर रहा है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की मंशा के अनुसार सामान्य सीट पर सामान्य उम्मीदवार यानी रूपेंद्र जैन का नाम प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। ऐसे में अंदर खानों में चर्चा है कि रुपेंद्र जैन को अध्यक्ष नही बने इसके लिए भाजपा के एक नेता जी भितरघात की तैयारी

विज्ञापन
Advertisement
कर रहे हैं इसके लिए बड़े स्तर पर खरीद फरोख्त के आफर भी दिए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठ को   की चर्चा

शहर के अंदर खाना की चर्चाएं हैं कि नेताजी एड़ी से चोटी का जोर लगाते हुए अपने किसी खास को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। इसके लिए मंत्री जी के खिलाफ एक लाभी भी तैयार कर ली है। अगर मंत्री जी सामान्य उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाते हैं तो भाजपा को बड़ा झटका देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए महज भाजपा के 4 पार्षदों की जरूरत है।

टिकट नहीं

विज्ञापन
Advertisement
मिलने से नाराज

शहर के चौराहे पर चर्चा है कि नेताजी को किसी भी वार्ड से टिकट नहीं दिया गया। इसके लिए वह खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं। और वार्डो में भाजपा की हार में भी सबसे बड़ा योगदान उन्हीं का रहा है। यहां तक कि वार्ड नंबर 14 की सीट को हराने के लिए भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में अब मंत्री जी खिलाफत करते हुए रणनीति बना रहे हैं और अध्यक्ष की कुर्सी अपने किसी करीबी को दिलाना चाहते हैं।

हालांकि यह देखना बड़ा रोमांचक होगा कि भाजपा में भीतरघात की तैयारी तो चल रही

विज्ञापन
Advertisement
है लेकिन क्या जिस तरीके से भाजपा ने 11 सीटों पर विजय का परचम लहराते बहुमत हासिल किया, वैसे ही भाजपा पर यह भीतरघात हावी होगा या फिर भाजपा जिस नाम पर मुहर लगाएगी वही अध्यक्ष बनेगा।

Related Post