ताजासमाचार

नीमच और जावद में भाजपा का बनेगा जनपद अध्यक्ष, बहुमत से ज्यादा सदस्यों के समर्थन की चर्चा, बंद कमरे में क्या कर रहे थे कांग्रेस और भाजपा के नेताजी

Pradesh Halchal July 7, 2022, 10:35 am Politics

मध्यप्रदेश के नीमच में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रथम एवं द्वितीय चरण के मतदान संपन्न हुए। मतदान के बाद जनपद अध्यक्ष को लेकर कशमकश शुरू हो गई। वही वर्तमान हालातों को देखते हुए लग रहा है कि नीमच और जावद दोनों ही जनपद में भाजपा का जनपद अध्यक्ष बनेगा। वही मनासा में तृतीय चरण के मतदान 8 जुलाई को होगे उसके परिणाम क्या होंगे, इसको लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

अंदर खानों की चर्चा है कि नीमच में भाजपा के समर्थन में पहले 15 जनपद सदस्य आए और फिर धीरे-धीरे तीन और जनपद सदस्य समर्थन में आ

विज्ञापन
Advertisement
गए, कुल मिलाकर भाजपा के पास वर्तमान में 18 जनपद सदस्य समर्थन की चर्चाएं चल रही है। वहीं जावद जनपद के अंतर्गत चुनाव परिणाम के बाद विजय हुए 17 जनपद सदस्य भाजपा के समर्थन में आए। जिन्हें फिलहाल बताया जा रहा है कि भोपाल ले जाया गया हैं।

कांग्रेस के हाथ खाली, बंद कमरे में पकड़ाए कांग्रेस के साथ भाजपा नेता जी

कांग्रेस के एक नेता जी ने भाजपा के एक नेता जी के साथ मिलकर जोड़-तोड़ का प्रयास किया और जनपद अध्यक्ष बनने का सपना देखा लेकिन उनका यह प्रयास असफल हो गया। कांग्रेस के एक नेता जी के लिए

विज्ञापन
Advertisement
पूरी कंपनी इस जोड़-तोड़ में लगी लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर भितरघात करने वाले नेताजी को बंद कमरे में कांग्रेस नेता जी के साथ पकड़ लिया। जिससे वह मुंह छिपाते फिर रहे है। 

राणा और उसके गुर्ग लगे कांग्रेस नेता जी के लिए

क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस के एक नेता जी को जनपद सदस्य की कुर्सी दिलवाने के लिए राणा और उसके गुर्गों जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए चमकोमाईजिग भी की जा रही हैं लेकिन भाजपा ने पहले ही अपना कोरम पूरा कर लिया, ऐसी चर्चाएं आ रही है जिसके चलते

विज्ञापन
Advertisement
कांग्रेस नेता जी का सपना अधूरा दिखाई दे रहा है।

हालांकि देखना यह होगा कि वर्तमान माहौल में बहुमत से ज्यादा सदस्य भाजपा के पास हैं तो नीमच और जावद में जनपद सदस्य की कुर्सी किसको मिलती हैं और क्या परिणाम आगामी दिनों में आते हैं।

Related Post