ताजासमाचार

राशिफल 1 जून 2022, कन्या राशि वालों को व्यवसाय और नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता होगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

Pradesh Halchal June 1, 2022, 7:30 am Religion

मेष -  आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृष -  आज धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सीनियर से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना पड़ेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

मिथुन -  व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा आज बढ़ेगी, लेकिन अपने व्यवसाय में

विज्ञापन
Advertisement
आपको किसी भी निर्णय को लेने से पहले सावधान रहना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क -  आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आप किसी समस्या के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा।

सिंह -  आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद रहेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में भी मान सम्मान प्राप्त होगा । आपके साथी आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते

विज्ञापन
Advertisement
हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या -  व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। सायंकाल का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।

तुला -  आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आपको आज धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि उसे चुका पाना मुश्किल होगा। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक -  आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। छोटे

विज्ञापन
Advertisement
व्यापारियों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़ेगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।

धनु -  आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपने माता-पिता से कुछ जरूरी मुद्दों पर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मकर -  आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। जॉब में नवीन दायित्व को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी से संतान की कुछ समस्याओं पर विचार विमर्श कर सकते

विज्ञापन
Advertisement
हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ -  स्वास्थ्य में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में एक नीति बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन -  व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में आज सफलता मिलने के पूरी उम्मीद है, लेकिन आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाए।

Related Post