ताजासमाचार

जोश और उत्साह के साथ मनाया सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन, दिव्यांग भाइयों को ई-बाइक भेंट

Pradesh Halchal May 19, 2022, 11:18 pm Politics

मंदसौर - सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन संसदीय क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने जन्मदिन की शुरुआत शिवना शुद्धिकरण अभियान से शुरू की। उसके पश्चात उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ महादेव का अभिषेक पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उनके निवास पर पूरे संसदीय क्षेत्र से सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

ज्ञात रहे 2 वर्षों के कोरोना वायरस काल के पश्चात गुरूवार को क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन भारी उत्साह के साथ मनाया गया। सांसद गुप्ता को सुबह कार्यकर्ताओं

विज्ञापन
Advertisement
ने फलों से तोलकर अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं दी। उसके पश्चात सांसद सुधीर गुप्ता ने अपनी निधि से दिव्यांग भाइयों को ई-बाइक भेंट की ।

बधाई देने वालों में मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, जावरा से प्रदीप चौधरी, मंदसौर जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना, महामंत्री राजेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, रतलाम पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, रतलाम पूर्व जिला उपाध्यक्ष कानसिंह चौहान, रतन लाल लाकड कुकड़ेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष

विज्ञापन
Advertisement
समरथ लाल जी पटवा, जिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, धीरज पाटीदार, प्रितेश चावला,  अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी, पूर्व सभापति पुलकित पटवा चन्द्रप्रकाश पंडा, राजेन्द्र सुराना, हेमन्त धनोतिया, विजय सुराना, गौरव अग्रवाल, संजय गोठी, विक्रम भटनागर, बंशी राठौर, अनूप माहेश्वरी, राजदीप परवाल, सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथीगण उपस्थित थे।  

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने क्षेत्र की जनता, भाजपा  के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, सभी मोर्चा पदाधिकारीयों, शहर के व्यापारी संगठनों और धार्मिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा

विज्ञापन
Advertisement
और जनता ने जो अटूट प्रेम दिया है उस पर हमेशा खरा उतरूंगा। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होने सभी को धन्यवाद दिया है। क्योंकि वे ही उनकी ताकत है और इसी के सहारे वे लोग सभा में इतने सजग रहे है। उन्होने आगे भी विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहने की बात कहीं।

Related Post