ताजासमाचार

नीमच युवा मोर्चा ने सौपा ज्ञापन: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर कार्यवाही की मांग, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal April 13, 2022, 9:40 am Politics

मध्यप्रदेश के खरगोन में धार्मिक चल समारोह में पथराव की घटना का कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड किया गया। जिसको विरोध स्वरूप मंगलवार शाम युवा मोर्चा द्वारा कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी के नाम ज्ञापन एएसपी सुंदर सिंह कनेश को सौंपा गया और पूर्व सीएम पर कार्यवाही की मांग की गई। 

ज्ञापन के माध्यम से युवा मोर्चा पदाधिकारियो ने बताया कि 10 मार्च को खरगोन में रामनवमी के चल समारोह मैं कुछ उपद्रवियों द्वारा धार्मिक माहौल खराब करने की नियत से चल समारोह के ऊपर पथराव किया गया।

आगजनी की घटनाओं को

विज्ञापन
Advertisement
अंजाम दिया गया जिसके चलते खरगोन जिले में कर्फ्यू की स्थिति बन गई। उक्त घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा धार्मिक माहौल बिगाड़ने की नियत से ट्विटर पर अनर्गल बातें कर अफवाह फैलाई जा रही है और अन्य तरीके से प्रदेश के मुख्यमंत्री को सही लोगों पर कार्रवाई करने के लिए भड़काया जा रहा है।

संवैधानिक पद पर बैठे हुए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट पर लिखे गए शब्दों से कभी भी प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है, जिसका खामियाजा मध्य प्रदेश की जनता को भी भुगतना पड़ेगा, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी घटना के फोटो भी अपलोड किए

विज्ञापन
Advertisement
गए हैं जो मध्य प्रदेश के नहीं है और उक्त फोटो को खरगोन की घटना से जोड़ा गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

यह रहे उपस्थित -

इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव तिवारी, भाजयुमो जिला महामंत्री रवि पाटीदार, भाजयुमो जिला महामंत्री मदन गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अजय पाटीदार, भादवामाता मंडल अध्यक्ष पुखराज, जावद मंडल अध्यक्ष बलराम अहीर, मनासा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मोनू चौधरी, कुकड़ेश्वर मंडल अध्यक्ष महेश मनोज मोदी समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post