ताजासमाचार

ग्राम जाट में अज्ञात जंगली जानवर ने पालतू पशुओं पर किया हमला, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal February 7, 2022, 12:07 pm Prasasanik

नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जाट में रविवार एवं सोमवार की दरमियानी रात मे 4:00 बजे के लगभग अज्ञात जंगली जानवर के द्वारा सत्यनारायण पिता रामपाल जी सुथार के बाड़े में बंधे भैंस के बछडे पर हमला कर बुरी तरह से लहुलुहान कर घायल कर दिया एवं 6 माह के गाय के एक बछडे को मार दिया। बाडे मे बंधे अन्य पशुओ के द्वारा शोर मचाने पर पडोस मे सो रहे बगदीराम मैवाडा कलार ने उठकर देखा पर उसे कोई जानवर दिखाई नही दिया।

सुबह 6 बजे बाडे़ मे गाय मालिक सत्यनारायण सुथार जब पहुंचा तो वहां

विज्ञापन
Advertisement
गाय के बछड़े को लहूलुहान हालत में मरा हुआ एवं भैंस के बछड़े को भी घायल अवस्था में पाया इसकी सूचना उन्होंने  वनविभाग के जाट क्षेत्र मे पदस्थ डिप्टी रेंजर अमरचंद सोलंकी को दी।

इनका कहना है -

चौकीदार को घटना स्थल पर पहुंचा दिया है।मे अति शीघ्र विभाग के कर्मचारियों को भेजकर पंचनामा भी बनवाता हूं। - पी.एल.गैहलोत वन परिक्षेत्राधिकारी रतनगढ !

Related Post