ताजासमाचार

MP NEWS - सोशल मीडिया पर हुई लड़की से दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए रिलेशन, दहेज़ नहीं देने पर शादी से इनकार, पुलिस में एफआईआर, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal January 3, 2022, 4:51 pm Crime

भोपाल में दिल्ली के ITBPF के SI पर लड़की से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती की। दोनों ने पेरेंट्स की सहमति से सगाई कर ली। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे भोपाल और उज्जैन में करीब 1 महीने तक ज्यादती की। कुछ दिन बाद ही वह बदल गया और उसने शादी करने से मना कर दिया। लड़की ने चूनाभट्‌टी पुलिस थाने में प्रेमी मंगेतर के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

चूना भट्टी पुलिस के अनुसार 27 साल की युवती चूनाभट्टी इलाके में किराए के एक मकान में रहती है।

विज्ञापन
Advertisement
वह एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जॉब करती है। उसने बताया कि उसकी करीब 8 महीने पहले सोशल मीडिया पर 31 साल के आदर्श कुमार नामदेव से दोस्ती हुई थी। उसने बताया कि वह इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBPF) में SI है। उसकी दिल्ली में पोस्टिंग है।

कुछ दिनों तक उनके बीच बातचीत होती रही। इसके बाद उनके बीच प्यार हो गया। पहली बार वह भोपाल मिलने आया। उनकी एक होटल में मुलाकात हुई थी। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। आदर्श ने उससे 6 जुलाई को पहली बार रेप किया। उसने कहा कि अब तो शादी होने वाली है,

विज्ञापन
Advertisement
तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

दोनों ने अपने परिजन से बात की। वह भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। उनके बीच सगाई भी हो गई। आदर्श ने भोपाल में उसके रूम और होटल में ले जाकर ज्यादती की। उज्जैन में घुमाने के बहाने भी उससे ज्यादती की।

दहेज की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ा

युवती ने आरोप लगाए कि आदर्श ने शादी की बात करते हुए उससे करीब एक महीने तक ज्यादती की। इसके बाद वह दिल्ली लौट गया। वहां पहुंचकर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसे शादी करने के लिए रुपए

विज्ञापन
Advertisement
चाहिए। इसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ। उसने आदर्श को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। चार महीने तक आदर्श से शादी की हां सुनने का इंतजार करने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

ITBPF   को पत्र लिखेगी पुलिस

चूनाभट्‌टी पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आदर्श के खिलाफ ज्यादती और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में कर ली है। अब पुलिस इस संबंध में ITBPF को पत्र लिखेगी। जल्द ही पुलिस की एक टीम आदर्श की गिरफ्तारी के लिए भी जाएगी।

Related Post