ताजासमाचार

अवैध कॉलोनियों पर एक्शन, निजाम, सौरभ, सतीश, मन्नू भाई और नफीसा बी को नोटिस, जल्द दर्ज होगी FIR, सीएम के निर्देश का क्या करेंगे तहसीलदार पालन ?

Pradesh Halchal July 5, 2025, 10:32 am Prasasanik

प्रदेश हलचल की खबर का बड़ा असर हुआ है। बघाना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें निजाम टेलर, सौरभ कोच्चेटा, सतीश मित्तल, मन्नू भाई और नफीसा बी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब जल्द ही एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, बघाना के नाका नंबर 4 क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण कर आमजन को प्लॉट बेचे गए। इनमें खसरा नंबर 349, 351, 217, 220 और 221/22 शामिल हैं, जहां दर्जनों प्लॉटों की अवैध रजिस्ट्री की गई।

विज्ञापन
Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन अवैध कॉलोनियों को वैध बताकर आम लोगों से मोटी रकम वसूली गई, और राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। सूत्रों के अनुसार निजाम टेलर इस अवैध कॉलोनी नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसे कुछ विभागीय अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।

लेकिन जब यह पूरा मामला प्रदेश हलचल द्वारा प्रमाणों सहित उजागर किया गया, तब जाकर प्रशासन सक्रिय हुआ। पटवारी से लेकर तहसीलदार तक हरकत में आए और पूरे मामले में एसडीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Advertisement

तहसील कार्यालय द्वारा तीनों मामलों में प्रथम दृष्टया अवैध कॉलोनी और फर्जी रजिस्ट्रियों की पुष्टि करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। अब सीएम मोहन यादव के सख्त निर्देशों के अनुसार इन पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

जनता को मिला न्याय का संकेत

विज्ञापन
Advertisement

इस कार्रवाई से जनता में यह संदेश गया है कि अब कोई भी अवैध कॉलोनी या फर्जीवाड़ा करने वाला बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, यह भी उम्मीद जगी है कि आमजन को ठगने वालों पर कानून का शिकंजा कसने की दिशा में यह पहला मजबूत कदम है।

Related Post