ताजासमाचार

सौरभ शर्मा की तरह बना नयागांव चौकी का प्रधान आरक्षक, पैसों की करता बंदरबांट, सालों से जमा नयागांव चौकी पर, आय संपत्ति की होनी चाहिए जांच, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal February 10, 2025, 3:16 pm Prasasanik

मध्यप्रदेश में चर्चित सौरभ शर्मा आरक्षक कांड सामने आया। इसके बाद सौरभ शर्मा की तरह नीमच में भी एक प्रधान आरक्षक नयागांव चौकी पर सालों से पदस्थ हैं। वहीं हर माह नयागांव चौकी पर यह चर्चित प्रधान आरक्षक पैसों की बंदरबांट करता है। कई चौकी प्रभारी बदले लेकिन प्रधान आरक्षक वहीं पर अपनी जडे मजबूत कर टीका हुआ है। इसके खिलाफ अब सौरभ शर्मा की तरह बेनामी संपत्ति होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि नयागांव चौकी पर सालों से पदस्थ होकर पैसों की बंदरबांट करने का खुद खुलासा करने वाला पुलिसकर्मी नयागांव चौकी पर सालों से पदस्थ हैं। वही अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा होगा इसलिए पैसों की बंदरबांट भी करता है।

दरअसल दो दिन पूर्व व्हाट्सएप ग्रुप पर खुद पुलिसकर्मी ने काले कारनामों की पोल खोली और कहा कि मैं पूरी मीडिया जगत को पैसे बांटता हूं इसके पुख्ता सबूत है। वही पुलिसकर्मी की इस पोस्ट ने खुद खाकी पर सवाल खड़े कर दिए ताकि नयागांव चौकी पर ऐसा क्या काला पीला हो रहा है कि हर माह अवैध रूप से पैसों की बंदरबांट की जाती है और बंदर बाट करने वाला कोई और नहीं बल्कि सालों से जमा हुआ प्रधान आरक्षक महेश तोमर बताया जा रहा है जो खुद व्हाट्सएप ग्रुप पर यह पोस्ट करता हुआ दिखाई दे रहा है कि पिछले महीने भी पैसे दिए थे और पूरी मीडिया जगत को पैसा देता हूं।

विज्ञापन
Advertisement

पुलिसकर्मी कि इस पोस्ट के बाद हालांकि मीडियाकर्मियों का आक्रोश भी देखा गया। तो वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी। अब ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी इस पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं अब यह मामला जल्द लोकायुक्त के पास भी जा सकता है। क्योंकि आरक्षक नयागांव चौकी पर सालों से पदस्थ होकर रुपये की बंदरबाट कर रहा है तो  अंदरखानों की चर्चा है इसके पास भी करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति भी हो सकती हैं और कई यह सौरभ शर्मा की तरह मध्य प्रदेश का दूसरा चर्चित पुलिसकर्मी ना बन जाए, हालांकि इसकी आय संपत्ति की जांच में क्या खुलासा होंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Related Post