ताजासमाचार

नयागांव चौराहे पर हुआ महिला का एक्सीडेंट, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत, पुलिस जुटी मामले की जांच में, पढिए पूरी खबर

नीमच - October 5, 2024, 11:20 am Technology

नीमच के नयागांव में चौराहे पर बीते कल देर शाम एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। नयागांव टोल एंबुलेंस की सहायता से महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात्रि 12 से 1 के बीच महिला की मौत हो गई।

अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम छगनी बाई उर्फ संगीता पिता कालु भील उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी केसरपुरा हुई थी जहां 2 साल से पति से तलाक हो गया। जिसके चलते महिला नयागांव में कमरा किराए लेकर रह रही थी। तभी देर शाम महिला कुछ काम से जा रही थी तभी नयागांव चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला दुर्घटना का शिकार हो गई। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव मृतक महिला की भतीजी कन्या बाई पति अशोक जाति भील के सुपुर्द किया गया। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Post