ताजासमाचार

Big Breaking - दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पढिए पूरी खबर

नयागांव - June 6, 2024, 2:54 pm Technology

नीमच जिले के जावद थाना के नयागांव चौकी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जहां एक महिला की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना जावद से नयागांव के बीच की बताई जा रही हैं। फिलहाल मृतक महिला की शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

बताया जा रहा है कि महिला अठाना से अपने मामाजी के गांव केसरपुरा बस में ही सवार होकर जा रही थी। तभी यह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सवारी बस राजधानी बताई नंबर RJ 09 PC 2025 बताई जा रही है। जिससे महिला की मौत हुई।  

मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतिका महिला का नाम मंगली बाई  पति छगनलाल उम्र 60 वर्ष जाति धाकड़ निवासी अठाना बताया जा रहा है और मृतक महिला अठाना की निवासी है। बस से उतरते समय हादसा हुआ। घटना केबाद मृतक महिला का शव नयागांव टोल नाके के एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी द्वारा शव का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Related Post