ताजासमाचार

जावद में राजकुमार अहीर के नेतृत्व में नगर कांग्रेस द्वारा गांधी जी एवम शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

डिकेन - राकेश चारण October 2, 2023, 4:58 pm Technology

जावद। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर, जिला कांग्रेस के आदेशानुसार एवं जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस एवम युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवम देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती सोमवार 2 अक्तूबर प्रातः 11.30 बजे मनाई गई।

सर्वप्रथम देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी, इंदिरा गांधी जी एवम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने शास्त्री जी एवम गांधी जी अमर रहे के नारे लगाए।

इस अवसर पर जावद विधानसभा के प्रबल दावेदार राजकुमार अहीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश चांडक, जिला महामंत्री कैलाश अहीर, जिला उपाध्यक्ष सलीम सरवारी, जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा, इब्राहिम बोहरा, बिंदु मेवाफरोश, कमलसिंह राजपूत, गोपाल राठी, पार्षद पूरण चंदेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष युवराज झरिया, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हनी तोतला, भीमराज धाकड़, राजेंद्र ऐरन, पूर्व पार्षद फजले नबी छिपा, पंकज ऐरन, बबलू शाह, बशीर पहलवान, सुधीर सेन, लाला छिपा, शहादत अंसारी, रमेश भानु टेलर, सफराज रगगा, लाभचंद सांवलिया, धर्मेंद्र धाकड़, राजवीर यादव, गुलाम सद्दीक, अनस मुल्तानी, नौशाद अंसारी, प्रदीप सेन, सब्बीर पठान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post