ताजासमाचार

भारत का चंद्रयान- 3 की सफलता पर शहर ब्लॉक कांग्रेस ने आतिशबाजी कर देश के वैज्ञानिकों एवं नागरिकों को दी बधाई

नीमच - August 23, 2023, 9:45 pm Technology

नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस नीमच के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने आज शहर के विजय टॉकीज चौराहे पर भारत की चंद्रयान 3 में सफल लैंडिंग पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमराव सिंह ने ख़ुशी व्यक्त कर कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में इसरो की स्थापना विक्रम साराभाई के मार्गदर्शन में की गई । आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि चंद्रयान-3 में लेंडर(विक्रम)और रोवर(प्रज्ञान)से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की बधाइयाँ। इस अवसर पर पूर्व विधायक संपत स्वरूप जाजू ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष ओम शर्मा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मोनू लॉक्स, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कालरा, देवेंद्र परिहार, नाथूसिंह राठौड़, महेश वीरवाल, राजेंद्र वर्मा, अमन विनायका, गजेंद्र यादव, पार्षद हरगोविंद दीवान,इकबाल कुरैशी,बलवंत पाटीदार, मनोहर अंब,सोनू यादव, नितिन हसीजा, जग्गा पुनर,मोइनुद्दीन खान ,सलीम खान, कौशल तिवारी, अंकित जैन, पुष्पेंद्र सोनीगरा, धर्मेंद्र परिहार, हिमांशु बैरागी, हिदायतुल्ला खान, इलियास भाई, लोकेंद्र अग्रवाल, अमरदीप उपाध्याय, राजेश जायसवाल, आरिफ कुरैशी, जावेद दुर्रानी, अंकित जाजोरिया, इलियास क़ुरैशी, शुभम यादव, लक्की लॉक्स, संजय पंवार, अतुल शर्मा, बी पी आचार्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। अंत में शहर ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लॉक्स ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Related Post