ताजासमाचार

नीमच में सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण, पौधों की सुरक्षा और देखरेख का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

नीमच - July 16, 2023, 3:14 pm Technology

नीमच शहर के क्रमांक दो मैदान में सामाजिक संस्थाओं द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संजय दत्त से 60 पौधे लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से संकल्प लिया। 

शहर की सामाजिक संस्था संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था योग संस्था इंजीनियरिंग एसोसिएशन सभी के संयुक्त तत्वाधान में क्रमांक 2 मैदान में पौधा रोपण करते हुए 60 पौधे लगाए गए। वही पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड भी दिए गए। 

इस पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा पार्षद किरण शर्मा, नवीन अग्रवाल, राकेश वर्मा, बाबूलाल गौड़, किशोर बागड़ी,  बालचंद वर्मा, राजेंद्र जारोली, दुलीचंद कनेरिया, ज्ञानवर्षन सिंह सहित सामाजिक संस्थाओं के कई सदस्य मोजूद रहे।

Related Post