ताजासमाचार

Big Breaking - नपा नीमच में भ्रष्टाचार के खेल का भंडाफोड़, लेखापाल को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने धरदबोचा, पढिए पुरी खबर

नीमच - September 19, 2022, 4:03 pm Technology

नीमच नगर पालिका लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने आज गिरफ्तार किया। वही फिलहाल लोकायुक्त उज्जैन की टीम के निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव की मामले में कार्यवाही जारी है।

फरियादी इंदौर निवासी नीलेश नागर की शिकायत पर लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने नीमच नगर पालिका पहुंचकर आज कार्रवाई को अंजाम देते हुए नगरपालिका के बाबू महेश जैन को 3600 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वही मामले में फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। जैसे ही नगरपालिका में लोकायुक्त की कार्रवाई की जानकारी मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया।

नगरपालिका में नवागत अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा नियमो की बात जरूर कर रही है, लेकिन हकीकत में उनके कार्यकाल के शुरुआती दौर में लोकायुक्त की कार्यवाही ने एक बड़े भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करते हुए सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि देखना यह होगा कि आगामी दिनों में अध्यक्ष का एक्शन मोड क्या देखने को मिलता है।

Related Post