ताजासमाचार

सिंगोली मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मिनी-मैराथन दौड संपन्न, सभी वर्ग समुदाय के सेकड़ो लोग हुए शामिल, पढ़िए पूरी खबर

सिंगोली - गोविन्द धाकड़ August 13, 2022, 1:08 pm Technology

नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल व नीमच पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व मे आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर सिंगोली मे आज मिनी-मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मिनी मैराथन दौड का मुख्य उद्देश्य समाज मे "सामाजिक समरसता" बनाए रखना है।

मिनी-मैराथन दौड़ निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज सुबह 9 बजे बापू बाजार मे नगर सिंगोली के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, धार्मिक संगठनो के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षक गण, स्कूली छात्र छात्राएं एकत्रित हुऐ। इनके द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि के नारे दोहराये गये। मिनी मैराथन दौड़ के निर्धारित रूट पर चुने की लाइन डाली गई थी। 

मिनी मैराथन दौड़ का रूट बापू बाजार, तहसील के सामने, पुराना बस स्टैण्ड, तिलस्वा चौराहा, नया बस स्टैण्ड, धाकड मार्केट होकर पुलिस थाना भवन तक करीब 1500 मीटर दूरी प्रतिभागी को दौडने तय किया था। दौड़ का शुभारम्भ पर्यवेक्षक की सीटी के साथ प्रारम्भ होते ही बच्चों ने अपनी पाॅजिशन लेकर दौड़ प्रारम्भ कर दी। स्कूली बच्चों और प्रतिभागियों मे काफी उत्साह देखा गया व निर्धारित दूरी तय कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिनी मैराथन दौड़ मे पुलिस की जिप्सी मे तिरंगा झंडा लहरा रहे था और साउण्ड सिस्टम पर हर घर तिरंगा अभियान की धुन बज रही थी। वही ड्रोन से विभिन्न एकंल से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की जा रही थी । 

मैराथन दौड़ मे महिला वर्ग मे प्रथम स्थान संजना धाकड़ व सुमन धाकड, द्वितीय स्थान विद्या प्रजापत और तृतीय स्थान सलोनी ने प्राप्त किया। वही पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मोईन खान, द्वितीय स्थान रोहित धाकड, और तृतीय स्थान सचिन धाकड़ ने प्राप्त कर सभी विजेताओं को अतिथियो ने सील्ड प्रदान कर सोल्डर तिरंगा बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया। 

मिनी मैराथन दौड़ मे विशेष रूप से उपस्थिति नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश भाया बगडा, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड, जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, मण्डल अध्यक्ष गोपाल धाकड, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, आरएसएस के नगर अध्यक्ष भाया सोनी, मस्जिद कमेटी के सदर डाॅ रईस, पूर्व सदर जमील मेव, तहसीलदार सिंगोली शत्रुघ्न चतुर्वेदी, थाना प्रभारी सिंगोली आरसी दांगी, सीएमओ प्रमोद जैन, कन्या शाला के प्राचार्य राजेन्द्र जोशी, कुंज बिहारी कारपेन्टर व नर्वनिर्वाचित पार्षदगण, पत्रकार बंधु आदि की सराहनीय उपस्थिति रही। बाद कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी नगरवासियों को हर घर तिरंगा की शपथ दिलाई गई।

Related Post